मेरे श्याम ये बता दे ये तान कौन सी हैmere shyam ye bata de ye taan kaun si hai


मेरे श्याम ये बता दे,
ये तान कौन सी है,
जिसे सुन के सारी दुनिया,
तेरे दर पे झूमती है.....

मेरे दिल में बस गया है,
तेरा अजीज चेहरा,
दिलकश तेरी अदाएं,
जुल्फो का घना पहरा,
हंस कर के मोह लेते,
मुस्कान कौन सी है,
मेरे श्याम ये बता दे,
ये तान कौन सी है,
जिसे सुन के सारी दुनिया,
तेरे दर पे झूमती है......

जादू भरी निगाहें,
करती है क्या इशारा,
बाहों में भरलू तुमको,
लगता है मुझको प्यारा,
आती है तेरी मुझको,
ये याद कौन सी है,
मेरे श्याम ये बता दे,
ये तान कौन सी है,
जिसे सुन के सारी दुनिया,
तेरे दर पे झूमती है......

तेरी अदाएं कर गयी,
घायल हमारे दिल को,
मुस्कान तेरी कान्हा,
भाये हमारे दिल को,
कजरारी तेरी आँखे,
ये नजर कौन सी है,
मेरे श्याम ये बता दे,
ये तान कौन सी है,
जिसे सुन के सारी दुनिया,
तेरे दर पे झूमती है......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1105 downloads)