सारी दुनिया में अकेला एक दरबार तुम्हारा हैsaari duniya me akela ik darbar tumhara hai


सारी दुनिया में अकेला एक दरबार तुम्हारा है
हार के जो भी आया शरण में तूने दिया सहारा है

1 - कलयुग में चर्चा तुम्हारी गुण तेरे सब गा रहे।
तेरी चौखट सर झुकाने श्याम तेरे दर आ रहे।।
सबके मुख एक ही बात श्याम हमको प्यारा है।।

2- सर झुका दे श्याम चरणों में किस्मत तेरी संवर जाए
एक निशान एक नारियल बाबा के चरण चढ़ा जाए।।
तू दयालु श्याम धनी तूने सबको तारा है

3- राजू ने अरदास लगाई श्याम तेरे चरणों में
देर ना करना लखदातार है किंशुक तेरी शरण में
ऊं श्री श्याम देवाय नमः मंत्र मन में धारा है
हार आया जो भी आया शरण में तूने दिया सहारा

download bhajan lyrics (1136 downloads)