मुझे प्यार हो गया तुमसे घनश्याम सॉवरे

               मुझे प्यार हो गया तुमसे घनश्याम साँवरे

                   ( तर्ज - दिल दिवाने का डोला)

मुझे प्यार हो गया तुमसे, घनश्याम  साँवरे
करो दूर नही रख लो तुम अपने पास साँवरे

दिल तुमको दिया है मोहन, संभाल के तुम इसे रखना
कहीं और लगे ना प्यारे, चरणों से दबा के रखना
तेरे नाम की ज्योति
तेरे नाम की ज्योति जली है
इस दिल में साँवरे
करो दूर नहीं  रखलो तुम अपने पास साँवरे

मैं तेरा ही हूं तेरा, हर पल तेरा ही रहूँगा
तुम भी कह दो ना मोहन, मैं तेरा ही रहूँगा
ये रिश्ता ...  
ये रिश्ता तेरा मेरा टूटे ना साँवरे
करो दूर नहीं रखलो तुम अपने पास साँवरे

कुछ कर दो प्रभु तुम ऐसा, चरणों में बीते जीवन
कर्मो की सज़ा मिले ऐसे तेरे धाम रहूँ आजीवन
'सत्यम' की,,
सत्यम की इस अर्जी पर दो ध्यान साँवरे
करो दूर नहीं रखलो तुम अपने पास साँवरे

श्रेणी
download bhajan lyrics (705 downloads)