मेरे राम अयोध्या आए

उत्सव भारी सभी मनाओ री, मेरे राम अयोध्या आए
मेरे राम अयोध्या आए, प्रभु राम अपने घर आए

संग में आए प्यारे लक्ष्मण भईया
प्राणों से प्यारी है सीता मईया
दीपो से घर को सजाओ री मेरे राम अयोध्या आए
उत्सव भारी सभी मनाओ री मेरे राम अयोध्या आए

बरसों की तपस्या है आज रंग लाई
हर घर में खुशहाली छाई
सब नाचो धूम मचाओ री मेरे राम अयोध्या आए
उत्सव भारी सभी मनाओ री मेरे राम अयोध्या

हम हैं राम के राम हमारे
कण कण बोले श्री राम के जयकारे
संग कुणाल के अंकित भी गाए मेरे राम अयोध्या आए
उत्सव भारी सभी मनाओ री मेरे राम अयोध्या आए।।

श्रेणी
download bhajan lyrics (932 downloads)