प्रथम निमन्त्रण आपको गजानन सरकार

प्रथम निमंत्रण आपको गजानन सरकार
मेरा कीर्तन सफल बना दो ,
करलो बिनती स्वीकार
प्रथम निमंत्रण आपको गजानन सरकार
मेरा कीर्तन सफल बना दो
करलो विनती स्वीकार
सब देवों में सबसे पहले होती तेरी ही पूजा - 2
तीनों लोकों में नहीं देखा देव तुमसा और दूजा - 2
प्रभु जल्दी जल्दी आ जाओ हो मूसक के सवार - 2
प्रथम निमंत्रण आपको गजानन सरकार....
निर्बल को बल देने वाले  कोडिन को देते काया - 2  
यम कुबेर दिग्पालों ने भी भेद तुम्हारा ना पाया - 2
तेरी तीन लोक में महिमा गूंजे है जय जयकार - 2
प्रथम निमंत्रण आपको गजानन सरकार...
रिद्धि और सिद्धि के दाता आकर मान बढ़ा जाओ - 2
प्रेम भाव से करें प्रार्थना आकर भोग लगा जाओ - 2
क्या सोच रहे मनमोजी अब कैसा सोच विचार  - 2
प्रथम निमंत्रण आपको गजानन सरकार
मेरा कीर्तन सफल बना दो
करलो बिनती स्वीकार
श्रेणी