मुझे राधे राधे कहने दे

मुझे राधे राधे कहने दे ओ पापी मन रुक जा जरा,
रुक जा जरा रे मन रुक जा जरा,
मुझे राधे राधें कहने दे........

गर्भ में प्रभु से जो वादा किया है,
अब तक मैंने ना पूरा किया है,
मुझे वादा निभाने दे ओ पापी मन रुक जा जरा,
मुझे राधे राधें कहने दे.......

जीवन नैया डगमग डोले बिच भवर में खाए हिचकोले,
मुझे पतवार लेने दे ओ पापी मन रुक जा जरा,
मुझे राधे राधें कहने दे......

नाम प्रभु का है सुखदाई लेकर तर गया सदन कसाई,
मुझे पार उतरने दे ओ पापी मन रुक जा जरा,
मुझे राधे राधें कहने दे.......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1510 downloads)