इक श्याम भरोसा ही तेरे काम आएगा ik Shyam bharosa hi tere kaam aayega


इक श्याम भरोसा ही तेरे काम आएगा
       मुश्किल चाहे कितनी हो मेरा श्याम आएगा.

1     ज़ब नाव भवर मे हो तब मत घबराना तु
      सब छोड़ के बाबा पे आवाज़ लगाना तु
      पतवार थाम कर ये तुझे पार लगाएगा.

2     हारे का सहारा बन लाखो को जिताया है
      कितनो की किस्मत को बाबा ने बनाया है
      विश्वास जो सच्चा तेरा तुझको भी जिताएगा.

3    तु छोड़के दुनिया के इन स्वार्थ के रिश्तो को
      खुशियों मे साथ रहे और छोड़ दे रोतो को
     अश्वनी हरपल तुझसे ये रिश्ता निभाएगा.

  लिरिक्स     अश्वनी बंसल, टोहाना.

श्रेणी
download bhajan lyrics (1167 downloads)