फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना

फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना
आ जाना महाराज गजानन आ जाना

घर के अंदर भवन बनाया
आओ विराजो महाराज गजानन आ जाना
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना.

हाथ में लोटा गंगाजल पानी
चरण धुलाऊं महाराज गजानन आ जाना
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना.

चुन-चुन कलियां मैं फुल ले आई
सोणां बनाया मैं हार गजानन आ जाना
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना.

हाथ कटोरी केसर रोली
तिलक लगाऊं महाराज गजानन आ जाना
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना.

मोदक का मैंने भोग बनाया
लडुअन के भर थाल गजानन आ जाना
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना.

हाथ में जोती जगमग होती
आरती उताऊं महाराज गजानन आ जाना
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना.

सब भक्तों की एक अर्ज है
दर्शन दो महाराज गजानन आ जाना
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना.

वेद प्रकाश मिश्रा
श्रेणी
download bhajan lyrics (30 downloads)