बिगड़ी बात बना दे रामbigadi baat bna de ram naiya paar lga de ram hai ram siyaram


बिगड़ी बात बना दे राम, नैया पार लगा दे राम,
है राम सियाराम, हे राम सियाराम।

घोर अंधेरा छाया हैं, पापी मन घबराया है,
मोह माया के चक्कर में ये मूर्ख भरमाया है,
अब तो अंधेरा दूर करो ज्ञान की ज्योत जगा दे राम,
बिगड़ी बात बना दे राम........


तुमने जीवन दिया, कितना बड़ा अहसान किया,
हमने तो इस जीवन का पग-पग पर अपमान किया,
जैसे है हम तेरे हैं, भले बुरे प्रभु तेरे हैं,
गुण अवगुण बिसरा दे राम,
बिगड़ी बात बना दे राम..........

श्रेणी
download bhajan lyrics (1483 downloads)