लाडली जू कृपा करो

लाडली जू  कृपा करो..२
प्यार के ये हाथ अपने, राधे मेरे सर पे धरो
लाडली जू...

स्वामिनी तू मेरी राधे, सेवा दार हूं मैं तेरा
बस जाऊं बरसाने रज में,बस यही प्रण है मेरा
मेरी इच्छा को किशोरी_२ मेरे दामन में भरो
लाडली जू...

आया हूं तेरी शरण मैं, करदो न  थोड़ी मेहर
तुम तो हो करुणा मई अब,करुणा की कर दो नजर
मुझ पे  छाए काले बादल_२ मेरे संकट को हरो
लाडली जू...

तेरे चरणों का किशोरी, कुंदन तेरा दास है
मन मंदिर में राधे तेरा, मीठा सा एहसास है
हे दया की देवी थोड़ी_२ विवेक पर तुम दया करो
लाडली जू...

विवेक सिंघल
9893303924

श्रेणी
download bhajan lyrics (432 downloads)