माई की सेवा दिल से कर नर्मदे हर जीवन भरmai ki seva dil se kar narmade har jeevan bhar


 माई की सेवा दिल से कर
 नर्मदे नर्मदे नर्मदे हर
 नर्मदे हर जीवन भर
 माई की सेवा दिल से कर.......


  1. जो भी दिल से जाप करे उसके दुख संताप हरे
       उसके दुख संताप हरे X2
       काहे को भटके तू दर दर
       नर्मदे हर जीवन भर
      माई की सेवा दिल से कर.......


  2. पावन है मैया का नाम जपले बन्दे सुबहो शाम
        जपले बन्दे सुबहो शाम X2
        श्रद्धा से तू सुमिरन कर
        नर्मदे हर जीवन भर
       माई की सेवा दिल से कर.......


  3. दुख हरनी सुखदाती माँ वरदायक वारदाति माँ
       वरदायक वारदाति माँ X2
       आये दुआरे शिव शंकर
       नर्मदे हर जीवन भर
       माई की सेवा दिल से कर.......


  4. दीप माई का ध्यान धरे सारा जग गुणगान करे
      सारा जग गुणगान करे X2
      शीतल धार बहे झर झर
      नर्मदे हर जीवन भर
      माई की सेवा दिल से कर.......

    गायक :- अविनाश झनकार
    अपलोड by सुनील रैकवार
download bhajan lyrics (2042 downloads)