रंग बरसे उड़े गुलाल

रंग बरसे उड़े है गुलाल , साँवरिया तेरे मंदिर में
साँवरिया तेरे मंदिर में , बाबा जी तेरे मंदिर में
होली का देखा कमाल , साँवरिया तेरे मंदिर में
रंग बरसे उड़े है गुलाल , साँवरिया तेरे मंदिर में………2

  1.  होली होली सभी उचारे
       एक दूसरे पे रंग है डारे
       गावे मिलके धमाल , साँवरिया तेरे मंदिर में
       रंग बरसे उड़े है गुलाल , साँवरिया तेरे मंदिर में………2

  2. उड़ते गुलाल लाल भये बादल
      मस्ती बढ़ती जाये पल पल
      हो गया दूर मलाल , साँवरिया तेरे मंदिर में
      रंग बरसे उड़े है गुलाल , साँवरिया तेरे मंदिर में………2

  3. सब के वस्त्र भये रंगीले
      बाबा मेरे छैल छबीले
      भक्तो के प्रतिपाल , साँवरिया तेरे मंदिर में
      रंग बरसे उड़े है गुलाल , साँवरिया तेरे मंदिर में………2

  4. भुल्लन त्यागी बलिबली जावे
      श्याम का गुण मस्ती में गावे
      दुःख भंजन गोपाल , साँवरिया तेरे मंदिर में
      रंग बरसे उड़े है गुलाल , साँवरिया तेरे मंदिर में………2
श्रेणी
download bhajan lyrics (13 downloads)