सबसे प्यारा मेरा श्याम सलोना आंखों से करता जादू टोना

( तर्ज - झिलमिल सितारों का आंगन होगा )

सबसे प्यारा मेरा श्याम सलोना
आंखों से करता जादू टोना
बांके बिहारी मेरे मन को मोहना

यमुना जी के तट पर रास रचाए
कृष्ण कन्हैया गैया चराए
दिल में बसता रूप सलोना
आंखों से करता जादू टोना...

काली कमली वाले मेरे बांके बिहारी
जाऊं बलिहारी तो पे जाऊं बलिहारी
तुमसे मिलने को भरे मेरे नैना
आंखों से करता जादू टोना....

वृंदावन आने को जी चाहता है
राधे रानी संग श्याम दरस चाहता है  
लक्की दीवाने होता प्रीत में सहना
आंखों से करता जादू टोना....

श्रेणी
download bhajan lyrics (144 downloads)