मंगल दाता बुद्धि विधाता लंबोदर सरकारmangal data buddhi vidhata lambodar sarkar


मंगल दाता बुद्धि विधाता लंबोदर सरकार,
आ जाओ मोरे गनराजा मूसा पे होके सवार।
ओ मोरे देवा हो,.....हो गणपति बप्पा हो
आना हो अंगना हमार..........

सब देवता में देवा पहले पूजे जाते,
भक्तों की टेर सुनते, देर ना लगाते।
मूसा सवार होके दर्शन दो इक बार ...2
हो मोरे देवा हो, गणपति बप्पा हो आना हो अंगना हमार

विद्या बुद्धि के तुम हो दाता,
चरणों से जोड़ा स्वामी मैंने है नाता।
हाथ दया कर रख देना, मेरे सिर पर तुम एक बार...2
हो मोरे देवा हो गणपति बप्पा हो आना हो अंगना हमार।

तेरे दर के देवा हम हैं भिखारी, हम सब आए हैं शरण तिहारी।
दृष्टि दया की कर देना हम भक्तों पर एक बार
राहुल पाल भजन तेरे गाये,कर दो बेड़ा पार।
हो मोरे देवा हो, गणपति बप्पा हो...आना हो अंगना हमार

मंगल दादा बुद्धि विधाता लंबोदर सरकार,
आ जाओ मोरे गनराजा, मूसा पे होके सवार।
हो मोरे देवा हो गणपति बप्पा हो आना हो अंगना हमार।

गीतकार एवं गायक राहुल पाल

श्रेणी
download bhajan lyrics (285 downloads)