श्री दंदरौआ सरकार तुम्हारी जय होवेshri dandraua sarkar tumahari jai hove


श्री दंदरौआ सरकार , तुम्हारी जय होवे
तुम्हारी जय होवे, तुम्हारी जय होवे

मंगल शनिवार मैला भरत है
लाखों की यहां भीड़ जुरत है
बनते बिगड़े काम तुम्हारी जय होवे

मोहिनी रूप में आप विराजे
भक्तों के सब संकट काटे
करते पूर्ण काम तुम्हारी जय होवे

भिंड जिला मेहगांव नगर के
दंदरौआ में आप विराजे
श्री डॉक्टर हनुमान तुम्हारी जय होवे

हनुमत की यहां महिमा निराली
दंदरौआ से कोई जाए ना खाली
जय हो पवन कुमार तुम्हारी जय होवे

Writer -Brajbihari Sharma

download bhajan lyrics (379 downloads)