लंका में डंका बजाए गयो रे लाल लंगोटे वाला
मॉं अंजनी का लाला
नासे रोग हरे सब पीरा , जपत निरंतर हनुमत बीरा
भगतों की विपदा मिटाए गयो रे लाल लंगोटे वाला
मॉं अंजनी का लाला
संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बलबीरा
भगतों के संकट मिटाए गयो रे लाल लंगोटे वाला
मॉं अंजनी का लाला
भूत पिशाच निकट नही आवे , महावीर जब नाम सुनावे
भूत प्रेत बाधा को भगाए गयो रे लाल लंगोटे वाला
मॉं अंजनी का लाला