मै तो करती हूँ तेरा गुणगान बाला जी जरा रखना हमारा भी ध्यान बाला जी

मै तो करती हूँ तेरा गुणगान बाला जी
जरा रखना हमारा भी खिआल बाला जी
थोड़ा रखना हमारा भी ध्यान बाला जी

माँ अंजनी है पिता पवन बताया
बालापन में तुने बल दिखलाया
तनै पकड़ा था मुख मैं यो भान बाला जी
थोड़ा रखना हमारा भी ध्यान बाला जी...|

राम सिया की करते हो भक्ति
सब संकट से देते हो मुक्ति
बसे सीने में तेरे भगवान बाला जी
जरा रखना हमारा भी खियाल बाला जी
थोड़ा रखना हमारा भी ध्यान बाला जी...|

रावण की तूने लंका जलाई
लक्ष्मण जी की जान बचाई
कोई तुमसा नहीं है बलवान बाला जी
करा रखना हमारा भी खिआल बाला जी
थोड़ा रखना हमारा भी ध्यान बाला जी...|

जसपाल जनाल को ले लो जी शरणा
आकर के बाबा मेरे संकट को हरना
आया करो बाबा मेरे संकट हरना
तेरे चरणों का करू गुणगान बाला जी
जरा रखना हमारा भी खिआल बाला जी
थोड़ा रखना हमारा भी ध्यान बाला जी...|

Writer  JASPAL JANAL 8699406500
SINGER MANJU KORANGA