मंगलवार शनिवार कीर्तन होगा, अंजनी का लाल तेरे संग होगा।

मंगलवार शनिवार कीर्तन होगा,
अंजनी का लाल तेरे संग होगा।

भूतों ने मार-मार रेल बनावै,
भगत का संकट दूर भगावै।
कृपा से इसकी ऐसा खेल होगा,
अंजनी का लाल तेरे संग होगा॥

मुख में है राम-राम-राम तेरे साथ में,
राम जी का दूत, वो गदा उसके हाथ में।
ऐसा चमत्कार अब होगा,
अंजनी का लाल तेरे संग होगा॥

लंका को ये जलाकर है आए,
प्रभु राम के पूरे काज कर आए।
लकी का काम ये अब होगा,
अंजनी का लाल तेरे संग होगा॥

download bhajan lyrics (136 downloads)