राम जी के मंदिर में हनुमान नाचे रे

राम जी के मंदिर में हनुमान नाचे रे

राम, जी के मंदिर में, हनुमान नाचे रे,
मीठी, मीठी तालियां, भक्तों की बाजे रे ॥
राम, जी के मंदिर में, जयकारे लागे रे,
मीठी, मीठी तालियां, भक्तों की बाजे रे ॥

हनुमत, को देखने, ब्रह्मा जी आए ।
ब्रह्मा जी, आए संग, विष्णु को लाए ॥
ब्रह्मा और, विष्णु के संग, लक्ष्मी नाचे रे ।
मीठी, मीठी तालियां, भक्तों की बाजे रे ॥
राम, जी के मंदिर में, हनुमान नाचे रे...

हनुमत, को देखने, भोले जी आए ।
भोले जी, आए संग, गणपत को लाए ॥
भोले और, गणपत के संग, गौरां नाचे रे,
मीठी, मीठी तालियां, भक्तों की बाजे रे ॥
राम, जी के मंदिर में, हनुमान नाचे रे...

हनुमत, को देखने, रामा जी आए ।
रामा जी, आए संग, लक्ष्मण को लाए ॥
रामा और, लक्ष्मण के संग, सीता नाचे रे,
मीठी, मीठी तालियां, भक्तों की बाजे रे ॥
राम, जी के मंदिर में, हनुमान नाचे रे...

हनुमत, को देखने, कान्हा जी आए ।
कान्हा जी, आए संग, दाऊ को लाए ॥
कान्हा और, दाऊ के संग, राधा नाचे रे,
मीठी, मीठी तालियां, भक्तों की बाजे रे ॥
राम, जी के मंदिर में, हनुमान नाचे रे...

हनुमत, को देखने, संत ऋषि आए ।
संत ऋषि, आए संग, मुनियो को लाए ॥
कीर्तन में, भक्त सारे, मिलकर नाचे रे,
मीठी, मीठी तालियां, भक्तों की बाजे रे ॥
राम, जी के मंदिर में, हनुमान नाचे रे...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल