तर्ज_: मैंने रंगा बसंती चोला
हनुमान जी हमरा भी एगो काम करियो जी
सीता राम जी से हमरो राम राम कहियो जी
समुद्र लांघ के आपने
सीता का पता लगाया था 2
अशोक वाटिका नष्ट किया
रावण की लंका जलाया था 2
बलवान जी 2 हमरा पर भी
उपकार करियो जी 2
सीताराम जी से हमरो राम राम कहियो जी..
लाय संजीवनी आपने
लक्छमन का प्राण बचाया था जी 2
पा ताल पूरी मे आपने
अहिरावन मार गिराया था जी 2
दयावान जी 2 हम दुखियन पे
तनिक बीचार करियो जी 2
सीताराम जी से हमरो राम राम कहियो जी..
जहा कही भी भक्त बुलाते
हनुमत दौड़े आते है 2
संकट को हरलेते हनुमत
बिगड़ी सबकी बनाते है 2
हनुमान जी 2 हम भगतन पे
अहसान करियो जी 2
सीताराम जी से हमरो राम राम कहियो जी..