हम राम के सेवक है हमे आस तुम्हारी है

हम राम के सेवक है हमे आस तुम्हारी है -2
ये जीवन तुमसे है हर सांस तुम्हारी है -2

हम दिन दुःखी बाबा दुखियों के सहारे तुम
भँवर मे फंसी नैया को लगाते किनारे तुम
हर संकट काटो बजरंग आप संकटहारी है
ये जीवन तुमसे है हर सांस तुम्हारी है -2
हम राम के सेवक ...।

भक्ति मे लीन रहे ऐसा वरदान मिले
और निश्छल भाव रहे ऐसा हमे ज्ञान मिले
हर पल सियाराम जपे यहीं चाह हमारी है
ये जीवन तुमसे है हर सांस तुम्हारी है -2
हम राम के सेवक ...।

विश्वमंगल सरकार मंडल तेरे गुण गाये
तेरी दया रहे सब पर बस इतना ही चाहे
सबके दुःख हरो हनुमत यहीं विनय हमारी है
ये जीवन तुमसे है हर सांस तुम्हारी है -2
हम राम के सेवक ...।

मुकेश गांगले
विश्वमंगल सरकार सुंदर काण्ड मंडल
चिनार पार्क कालोनी महू
इंदौर