हे पवन पुत्र बजरंगबली मुझे शरण लगा लो तो जानें

हे पवन पुत्र बजरंगबली मुझे शरण लगा लो तो जानें
मुझे शरण लगा लो तो जानें मुझे मेरी बिगड़ी बना दो तो जानें
हे पवन पुत्र बजरंगबली मुझे शरण लगा लो तो जानें

भक्तों ने तेरी पुकार करी आ नाव मेरी मजधार पड़ी
मेरी भी भटकी नैया को प्रभु पार लगा दो तो जानें

द्वारे पे सवाली जो आया मुंह मांगा वर उसने पाया
मेरी भी बिगड़ी क़िस्मत को प्रभु आप बना दो तो जानें

तुम सारे जग के दाता हो भक्तों के भाग्य विधाता हो
नेम चन्द को जो निज चरणों में प्रभु आप लगा लो तो जानें

लेखक श्री नेम चन्द प्रजापति
मो. न. 9761849128

download bhajan lyrics (51 downloads)