मैं तो देख आई सारे दरबार

मैं तो देख आई सारे दरबार मैया का भवन प्यारा लगे,
मुझे भाये नहीं कोई दवार,मैया का भवन प्यारा लगे......

जग जननी रण चंडी अम्बे माँ काली,
वो मेहरा वाली है वो शेरावाली,
सुने भक्तो के मन की पुकार,
मैया का भवन प्यारा लगे.......

मुंड माला पहने वो सिंह पे विराजे,
सतरंगी चोले में मैया क्या साजे,
करे वो सारे भक्तो से प्यार,
मैया का भवन प्यारा लगे.......

पावन लगे बान गंगा की धारा,
माँ की गुफा का है सुन्दर नजारा,
लगे दर्शन को लम्बी कतार,
मैया का भवन प्यारा लगे........

download bhajan lyrics (1402 downloads)