झुला डरे हैं अमुवा की डाल पे माँjhula dare hain amuva ki daal pe maa


झुला तो पड़ गए अमुवा की डाल पे माँ,
झुला डरे हैं अमुवा की डाल पे माँ,
झूले मोरी मैया, अमुवा की डाल पे माँ।

काहे को मैया को बनेयो हिंडोरा,
काहे की लागी डोर मोरी मैया,
अमुवा की डाल पे माँ।

चन्दन पाठ को बनो हिंडोरा,
रेशम लागी डोर मोरी मैया,
अमुवा की डाल पे माँ।

कौन झुलावे, कोना झूले
कौन खेंचे डोर मोरी मैया,
अमुवा की डाल पे माँ।

मैया झूले, लंगरे झुलावे
हनुमत खेंचे डोर मोरी मैया,
अमुवा की डाल पे माँ।

पांच भगत माई, तोरे यश गावे,
चले पवन झकजोर मोरी मैया,
अमुवा की डाल पे माँ।

download bhajan lyrics (2460 downloads)