सुन्दर श्याम बिहारी प्यारी राधा गोरी गोरी

सुन्दर श्याम बिहारी प्यारी राधा गोरी गोरी ,
मन में मेरे बस गयी श्यामा श्याम की जोड़ी,
श्यामा श्याम की जोड़ी राधे श्याम की जोड़ी,

चंचल चितवन अदा निराली,
अखियन सुरमा होठं लाली,
एक खिलौना रस्का एक है रस की पोरी
मन में.........

अजर अनोखी अद्भुत झांकी,
चेहरे पे मुस्कान है बांकी,
रूप मनोहर दोनों का है सूरत भोरी,
मन में........

अलबेला श्रृंगार निराला,
जो देखे होवे मतवाला,
कही रविंदर देखे छवि ये दुनिया मोरी,
मन में......

download bhajan lyrics (1440 downloads)