आजा आजा रे सांवरिया मिलने यमुना किनारेaajaa aaja re saanwaria milne yamuna kinare


आजा आजा रे सांवरिया मिलने यमुना किनारे।
यमुना किनारे आजा, यमुना किनारे आजा।
मोरी थाम ले कलयिया मोहन यमुना किनारे॥

आई ओड़ के चुनरिया मैं तो यमुना किनारे।
मेरा घुंघटा उठादे मिहन यमुना किनारे।
तोसे अंखिया मिलाऊँगी मैं यमुना किनारे॥

तोहे माखन खिलाऊँगी मैं यमुना किनारे।
ठंडी छाछ पिलाऊंगी मैं यमुना किनारे।
आजा गायिया तू चराने मोहन यमुना किनारे॥

मोहे दर्शन दिखादे यमुना किनारे।
मीठी बांसुरी बजादे यमुना किनारे।
छम छम नाचूंगी मैं तेरे संग यमुना किनारे॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (2181 downloads)