मिले हो तुम हमको

मिले हो तुम हमको बड़े नसीबो से,
जुदा न होना  तुम प्रभु गरीबो से,
तुम्हरो किरपा से ये सांसे मिली है,
सदा रहना दिल में गरीबो के,

हर पल मेरे होठो पे ये नाम रहे,
इबादत आप की  बस मेरा  काम रहे,
अपनी तमना बस अब तो यही है,
वो ही करू जो तुम को लगता सही है,
कभी न आये दिन राहु जो दूर होके,
जुदा न होना  तुम प्रभु गरीबो से

तेरे  चरणों में अब तो मेरी जन्नत है,
पा लू मैं तुझको माझी से मन्नत है,
आप की किरपा का सहारा मिला है,
आप की दया से ही तो ज़िंदा हु,
सदा ही रहना तू मेरे करीब होके,
जुदा न होना  तुम प्रभु गरीबो से

श्रेणी
download bhajan lyrics (1434 downloads)