तुम मीरा बनो तो तुम सबरी बनो तो

तुम मीरा बनो तो तुम सबरी बनो तो,
प्रभु आएंगे राम श्याम बन कर,

भीख भक्ति की प्रभु जी से मांगना
प्रेम डोरि से प्रभु जी को बाँधना......

तुम केवट बनो तो , तुम सुदामा बनो तो,
प्रभु आएगे राम श्याम बनके

तुम मीरा बनो तो , तुम सबरी बनो
चाहे दुख में रहो , चाहें सुख में रहो

नाम हर पल प्रभु का रखो मुख में..
तुलसीदास बनो तो , सूरदास बनो तो,,,
प्रभु आएगे राम श्याम बनके....

तुम मीरा बनो तो , तुम सबरी बनो तो
मन में सेवा का भाव सदा रखना

राह प्रभु जी बताये वही चलना ,
तुम हनुमान बनो तो , तुम अर्जुन बनो तो
प्रभु आएगे राम श्याम बनक,,,,

तुम मीरा बनो तो तुम सबरी बनो तो,
प्रभु आएंगे राम स्याम बन कर



श्रेणी
download bhajan lyrics (1439 downloads)