राधा मोहन से बोली

राधा मोहन से ये बोली ग्वाल गोपियों की टोली,
हमको देख रही है अपने मन के नैन से,
अपनी मुरली जरा बजा दो मोहन हम सबको जरा नचा दो,
हम तो झूमे गाये नाचे गाये बड़े प्रेम से,
राधा मोहन से बोली......

आप का प्रेम तो मोहन सब को कर देता मस्ताना,
आप के नाम का मोहन जग में हर कोई दीवाना,
सारे जगत में हम दोनों की बड़ी निराली जोड़ी,
राधा मोहन से बोली.........

हम दोनों का नाम राधे श्याम हर कोई गाये,
गा कर अपने मन का अँधेरा पल पल वो मिटाये,
राधे श्याम के रंग में रंग कर खेले सदा होली,
राधा मोहन से बोली.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1218 downloads)