मीरा के मोहन राधा के श्याम

रहे मेरे मुख में सदा तेरा नाम,
मीरा के मोहन राधा के श्याम,

कोई दुनिया की ताकत जुदा न करे,
मिले जो मुझे राधा राधा कहे,
मुझे तो ना जीने न मरने से काम,
मीरा के मोहन राधा के श्याम,

नजरो ने तेरी दिलासा दिया,
मुझे अपना तुमने बना ही लिया,
कहे मुझको बस तेरा गुलाम,
मीरा के मोहन राधा के श्याम,

चाहे मुझको कोई दीवाना कहे,
दीवाने कहे मस्ताना कहे,
मुझे तो है प्यारा सदा तेरा नाम,
मीरा के मोहन राधा के श्याम,

चरणों में अपने बिठा लो,
प्रभु अपने में मुझको मिला लो प्रभु,
रटू नाम तेरा सुबह और शाम,
मीरा के मोहन राधा के श्याम,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1681 downloads)