छोड़ के दुनिया होयाchod ke duniya hoya diwana khatu vale shyam ka


बड़े दर दर धके खाये पर मिला कही आराम न,
मैं जब से खाटू आया मेरी पूरी हो गई कामना,
पूरी दुनिया में धनका बाजे बाबा तेरे नाम का,
छोड़ के दुनिया होया दीवाना खाटू वाले श्याम का,

मैंने बहुत सुना था दुनिया में हारे का सहारा श्याम है,
मैं जब से आया श्याम शरण पूरी दुनिया में नाम है,
नाम कर दियां दुनिया में  बाबा तुमने गुम नाम का
छोड़ के दुनिया होया दीवाना खाटू वाले श्याम का,

मैंने जो न सोचा था ज़िंदगी में वो भी तुमसे पाया,
मैं जब से हो गया श्याम तेरा जीने का मजा आया,
मुझको मिल गया प्यार तेरा मैं शुक्र करू तेरे धाम का,
छोड़ के दुनिया होया दीवाना खाटू वाले श्याम का,

खाटू वाला श्याम मेरा जो बिगड़ी बात बनाये,
हार के जो भी आता है तू उसको गले लगाए,
नाम तेरी की माला जपता, बाज केसरी गांव का,
छोड़ के दुनिया होया दीवाना खाटू वाले श्याम का,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1525 downloads)