छोटे छोटे गणपति गौरा जी के लाल

छोटे छोटे गणपति गौरा जी के लाल,
झूला झुलाये मइयाँ अम्बुया की ढाल

छोटे से गणेश जी के छोटे छोटे हाथ,
हाथां में कंगना पहनाओ कैसे रे,
झूला झुलाये मइयाँ अम्बुया की ढाल

छोटे से गणेश जी के छोटे छोटे पाँव,
पावन पहजन पहनाओ कैसे रे,
झूला झुलाये मइयाँ अम्बुया की ढाल

छोटे से गणेश जी की छोटी सी कमर,
कमर में करधन पहनाओ कैसे रे,
झूला झुलाये मइयाँ अम्बुया की ढाल

छोटे से गणेश की छोटी शिव रंजनी,
शिव रंजनी तोरे जैसे गावे कैसे रे,
झूला झुलाये मइयाँ अम्बुया की ढाल

श्रेणी
download bhajan lyrics (1920 downloads)