प्रनवउँ श्री शारदा भवानीpranvau shri shardha bhawani sawar sargam ly taal pradyani


प्रनवउँ श्री शारदा भवानी,
स्वर सरगम लय ताल प्रदायिनी,
प्रनवउँ श्री शारदा भवानी,

वीणा वादिनी, हंस सुबाहिनी,
वैभव शालिनी, बुद्धि प्रदायिनी,
माँ मैं याचक, हो तुम दानी,
प्रनवउँ श्री शारदा भवानी,

ब्रह्म वादिनी,सिद्धि प्रदायिनी,
चंद्र बदनी ,मंगल फल दायिनी,
हर पल गाउँ ,माँ तेरी बानी,
प्रनवउँ श्री शारदा भवानी,

शब्द सुधा, विज्ञान प्रदायिनी,
पद्मासिनी शुभ सुख वर दायिनी,
कृपा करो माँ, सरस्वती कल्यानी,
प्रनवउँ श्री शारदा भवानी,
स्वर सरगम लय ताल प्रदायिनी,

आभार: ज्योति नारायण पाठक
वाराणसी

download bhajan lyrics (1446 downloads)