बाबा तुम्हारे दिल में बस ये प्यार कम न होbaba tumhare dil me bas ye pyaar kam na ho


बाबा तुम्हारे दिल में बस ये प्यार कम न हो,
तुमसे बिछड़ना हो लिखा उस रात हम न हो,
बाबा तुम्हारे दिल में बस ये प्यार कम न हो,

तुमने है हटाया हाथ तो हो जाये ख़ाक हम,
पड़ जाए आप की नजर बन जाए लाख हम,
तुम थामो हाथ जो सांवरे जीवन में गम न हो,
तुमसे बिछड़ना हो लिखा उस रात हम न हो,
बाबा तुम्हारे दिल में बस ये प्यार कम न हो,

माता पिता बंधू सखा सब कुछ ही आप हो,
सांसो में चलती रहती उस माला का जाप हो,
सच है ये मान लो कही तुम को भरम हो न,
तुमसे बिछड़ना हो लिखा उस रात हम न हो,
बाबा तुम्हारे दिल में बस ये प्यार कम न हो,

ये मतलबी संसार है जंजाल में कसे,
पर कैसे रोउ सांवरे आँखों में तुम वसे,
आकाश के बादल की अब ये आंख नम न हो,
तुमसे बिछड़ना हो लिखा उस रात हम न हो,
बाबा तुम्हारे दिल में बस ये प्यार कम न हो,

download bhajan lyrics (1777 downloads)