नंदलाला तुमको ढूंढे हर ब्रिजवाला nandlala tumko dhunde har brijvala


नंदलाला तुमको ढूंढे हर ब्रिजवाला,
ऐसी बजाई मुरली की धुन सब अपने रंग रंग डाला,

धन्य यशोदा मैय्या पायो ऐसो लाल,
कभी मुख छुए तो कभी चूमे गाल,
मोहिनी सुरतियाँ  रंग सांवला,
नंदलाला तुमको ढूंढे हर ब्रिजवाला,

वाह रे दीवानी भई रानी मीरा,
महल को छोड़ा जोगी भेष धरा,
भक्ति में नाचे मन मतवाला,
नंदलाला तुमको ढूंढे हर ब्रिजवाला

माखन चुरायो कभी गउएं चरायो ,
कभी गोपियाँ संग रास रचायो,
तेरी लीला है न्यारी गोपाला,
नंदलाला तुमको ढूंढे हर ब्रिजवाला,

दीनों के दाता प्रभु मोहन मुरारी,
दिल में बसाई हरी मूरत तुम्हारी,
मेरा है तू ही तो रखवाला
नंदलाला तुमको ढूंढे हर ब्रिजवाला,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1546 downloads)