जरा ताली बजा लेना jara taaali baja lena maai ka maa ko mana lena


आज है जगराता माई का माँ को मना लेना
अरे ये भैया जी जरा ताली बजा लेना ॥
हाथ उठा के जोर लगा जयकारे लगा लेना
अरे ये भैया जी जरा ताली बजा लेना ॥

मिलेगा जो मागोगे तुमको नहीं कोई शंका
सारी दुनिया में बजता है माई का डंका
मेरी माई के दर पर जोत जली है  सिर को झुका लेना ॥

ये है मेहरावाली मैया सबको खिलाती है ।
बिछड़े हुये सभी को मैया पल में मिलाती है
शेरावाली के दर पर जोत जली है  सिर को झुका लेना ॥

चिंतपूर्णी मैया सबकी चिंता मिटाती है ।
हारे हुए सभी को मैया बाजी जिताती है
आज सुनाए माँ की महिमा तू संग में गा लेना ॥

download bhajan lyrics (2500 downloads)