आ गए नवराते तू भी आजा माता रानिये

आ गए नवराते तू भी आजा माता रानिये,
भाग अपनी बेटी के जगा जा माता रानिये,

श्रद्धा के फूल तेरी राहो में बिशाये है,
आसान सजाया तेरा जयकारे लगाए है,
आके अपनी ज्योति में समा जा माता रानिये,
भाग अपनी बेटी के जगा जा माता रानिये,

व्रत रोज रखुगी माँ भेट तेरी गाउ गी,
अष्टमी पे कंजके और लोकड़ा जिमाऊ गी,
भोग तू भी आके लगा जा माता रानिये,
भाग अपनी बेटी के जगा जा माता रानिये,

download bhajan lyrics (1456 downloads)