बोलो जी सारे मिल के जयकारे शेरा वाली के

बोलो बोलो जी सारे मिल के जयकारे शेरा वाली के
बोलो बोलो जी सारे मिल के जयकारे झंडेवाली के
बोलो बोलो जी सारे मिल के जयकारे मेहरावाली के
बोलो बोलो जी सारे मिल के जयकारे ज्योतां वाली के

मैया का जैकारी ही ध्यानु में लगाया था
कटा हुआ सीस माँ ने पल में मिलाया था
बोलो बोलो जी सारे मिल के जयकारे ज्वाला मैया के

तारा ने किया था जो, जयकारे का कमाल था
राजा ने था मार जिसे, जिन्दा हुआ लाल था
बोलो बोलो जी सारे मिल के जयकारे शेरा वाली के

मैया के जयकारो की तो शान ही निराली है
जिस ने लगाया माँ ने भरी झोली खली है
बोलो बोलो जी सारे मिल के जयकारे शेरा वाली के

श्रद्धा से मैया का जैकारा जो लगाते हैं
मैया के प्यारे बने ‘दास’ वो कहलाते हैं
बोलो बोलो जी सारे मिल के जयकारे शेरा वाली के

download bhajan lyrics (1965 downloads)