काला काला करे गुजरीkala kala kare gujari mat kaale rang pe morni rudan kare


काला काला करे गुजरी
मत काले का जिक्र करै
काले रंग पे मोरनी रुदन करै
काला काला करे गुजरी

मोटे मोटे नैन राधा के
इसमें यो सुरमा अजब सजै
काले रंग पे मोरनी रुदन करै
काला काला करे गुजरी

लाम्बे लाम्बे केश राधा के
जिसमें या मांग सिंदूर भरै
काले रंग पे मोरनी रुदन करै
काला काला करे गुजरी

लाम्बे लाम्बे पंख मोर के
इसके सिर पर मुकुट सजै
काले रंग पे मोरनी रुदन करै
काला काला करे गुजरी

हरे हरे बासां की हरी मुरलिया
जिसका खोया जग फिरै
काले रंग पे मोरनी रुदन करै
काला काला करे गुजरी

काला सर्प पड़्या बूमबी महँ
जिसका खाया तुरंत मरै
काले रंग पे मोरनी रुदन करै
काला काला करे गुजरी


कुमार सुनील फोक सिंगर
हिसार हरियाणा भारत
98123 01662

श्रेणी
download bhajan lyrics (9353 downloads)