जय अम्बे जय अम्बे बोल मेरी दाती की मीठे बोल

जय अम्बे जय अम्बे बोल मेरी दाती की मीठे बोल,
पल्ला भवन का खोल करू दर्शन मैं अनमोल,

चुन चुन कलियाँ मैं सेहरा बनाया,
प्रेम भाव से माँ को चढ़ाया,
भक्ति को ना मेरी तोल तोल,
जय अम्बे जय अम्बे बोल मेरी दाती की मीठे बोल,

अरजा सुनो मेरी अम्बा भवानी,
मेहरा करो देवी माँ कल्याणी,
बछड़े है आये तेरे कोल,
जय अम्बे जय अम्बे बोल मेरी दाती की मीठे बोल,

राम जो मैया की भेटा ले आया,
मांगी मुरादे वो तुमसे पाया,
शक्ति माँ तेरी अनमोल,
जय अम्बे जय अम्बे बोल मेरी दाती की मीठे बोल,

download bhajan lyrics (1354 downloads)