तेरा बेटा तुझे पुकारे जरा दर्श दिखा देनाtera beta tujhe pukaare zara darsh dikha dena


तेरा बेटा तुझे  पुकारे जरा दर्श दिखा देना,
राह में कभ से खड़ा हु मेरी बिगड़ी बना देना,
माँ शेरावालिये माँ ज्योता वालिये,

तेरे दर पे भक्त जो आये,
माता कह के तुझे पुकारे,
हाथ पकड़ ले हम बच्चो का,
कैसे जीइए बिन तेरे सहारे,
वैष्णो रानी माँ जग कल्याणी माँ,
राह में कभ से खड़ा हु मेरी बिगड़ी बना देना,
माँ शेरावालिये माँ ज्योता वालिये,

मैया तू ही मेरा सहारा तेरा आँचल जग से न्यारा,
जो भी तेरे द्वार पे आया उसको तूने भव से तारा,
दर्शन देदो माँ झोलियाँ भर दो माँ,
राह में कभ से खड़ा हु मेरी बिगड़ी बना देना,
माँ शेरावालिये माँ ज्योता वालिये,

गुण तेरे माँ उत्तम गाये तन मन धन से तुझे मनाये,
नजर दया की करदो हे माँ सफल मेरा जीवन हो जाये,
चरण पखेरू माँ नजर उतारू माँ,
राह में कभ से खड़ा हु मेरी बिगड़ी बना देना,
माँ शेरावालिये माँ ज्योता वालिये,

download bhajan lyrics (1516 downloads)