सालासर में लियो अवतारा वीर बलि हनुमान

सालासर में लियो अवतारा वीर बलि हनुमान,
मेहंदीपुर में दर्शन दे भगतो का किया कल्याण,
सालासर वाले की जय के मेहंदीपुर वाले की जय,

राजस्थान में धाम है दोनों बाला जी के प्यारे,
इस कलयुग में भक्त जनो के है ये सच्चे सहारे,
तेरे नाम के संग में गूंजे जय जय श्री राम,
भगत्त जनो को दर्शन दे भगतो का किया कल्याण,
सालासर वाले की जय के मेहंदीपुर वाले की जय,

भरो नाथ के संग में साजे प्रेत राज सरकारा,
इन दोनों के संग में साजे मेहंदीपुर दरबारा,
भूत प्रेत के कष्ट मिटे सब पाते विश्राम,
भक्त जनो को दर्शन दे भक्तो का किया कल्याण,.
सालासर वाले की जय के मेहंदीपुर वाले की जय,

तेरे धाम पे जो भी आके तेरा दर्शन करता,
श्री राम की किरपा पाता अपनी झोली भरता,
कलयुग केवल नाम आधार नाम जपु सुबह शाम,
सालासर वाले की जय के मेहंदीपुर वाले की जय,

download bhajan lyrics (1144 downloads)