कब लोगी खबरिया किशोरी

कब लोगी खबरिया किशोरी,
बीती जाये उमरियाँ मोरी,

तेरे द्वारे बता कैसे आउ,
बिन सहारे मैं चल भी ना पाउ,
बड़ी ऊंची अटारियाँ है तोरी,
बीती जाये उमरियाँ मोरी....

देदो कुछ वक़्त अब ख़ुशी का,
क्या भरोसा है इस ज़िंदगी का,
टूट जाये न सांसो की डोरी,
बीती जाये उमेरियाँ मोरी....

रोये यादो में बलजीत तेरी,
बस अंखिया भी सावन सी मेरी,
जलु बिरहा में जलती जो होली,
बीती जाये उमरियाँ मोरी,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1327 downloads)