परदा मुख से हटा मुरलीवाले

परदा मुख से हटा मुरलीवाले तेरी मैफिल में आये दीवाने,

तूने मुखड़ा था इस में छुपाया सारे भगतो को पागल बनाया,
हम को यु न सत्ता मुरली वाले तेरी महफ़िल में आये दीवाने,

दिल करे तेरा दीदार पाये,
मन के मंदिर में तुझको वसाये,
हम से नजरे मिला मुरली वाले,
तेरी महफ़िल में आये दीवाने,

सारी दुनिया से नाता है तोडा,
अब तेरे संग नाता है जोड़ा,
हम को अपना बना मुरली वाले,
तेरी महफ़िल में आये दीवाने,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1638 downloads)