हे शारदे माँ हे शारदे माँ he sharde maa he shardhe maa


हे शारदे माँ हे शारदे माँ अज्ञानता से हमे तार दे माँ,

तू स्वर की देवी है संगीत तुझसे,
हर शब्द तेरा है हर गीत तुझसे,
हम है अकेले हम है अधूरे,
तेरी शरण हम हमे प्यार दे माँ,
हे शारदे माँ हे शारदे माँ अज्ञानता से हमे तार दे माँ

मुनियो ने समजी गुनियो ने जानी वेदो की भाषा पुराणों की वाणी,
हम भी तो समजे हम भी तो जाने विद्या का हम को वरदान दे माँ,
हे शारदे माँ हे शारदे माँ अज्ञानता से हमे तार दे माँ

तू शवेत वर्णी कमल पे विराजे,
हाथो में वीणा मुकट सिर पे साजे,
मन से हमारे मिटा के अँधेरे हम को उजालो का संसार दे माँ,
हे शारदे माँ हे शारदे माँ अज्ञानता से हमे तार दे माँ

download bhajan lyrics (1673 downloads)