बाला जी मेरे मन में वस् गये राम

बाला जी मेरे मन में वस् गये राम,
बात तेरे आवन की रह गई,

तेरे जैसा ना राम पुजारी,
इक बार आजा शिव अवतारी,
बात तेरे दर्शन की रह री,
बाला जी मेरे मन में वस् गये राम

मेहंदीपुर में तेरा ठिकाना,
सालासर में तेरा ठिकाना,
भगतो चाल के आना जाना,
बात तेरे हरषन की रह री,
बाला जी मेरे मन में वस् गये राम

संकट वैरी घना सलीखा,
इक पे आके लागे छिटा,
बात तेरे बरसन की रह गई,
बाला जी मेरे मन में वस् गये राम

नरेंदर कोशक महिमा गावे,
राज पाल दरबार लगावे,
बात तेरे पावन की रह गई,
बाला जी मेरे मन में वस् गये राम

download bhajan lyrics (1516 downloads)