ना थी किस्मत मेरी तूने इतना दियां

ना थी किस्मत मेरी तूने इतना दियां,
है तेरा शुकरियाँ है तेरा शुकरियाँ,

तेरे चरणों की धूलि मुझे जो मिली,
जैसे अंधेरो में कोई ज्योति जली,
मेरे जीवन को श्याम तूने रोशन किया,
है तेरा शुकरियाँ है तेरा शुकरियाँ,

तेरे नाम से ही मेरी पहचान है,
जो चूका न सकू इतने एहसान है,
तेरी एहसानो का मैं रीनी हो गया,
है तेरा शुकरियाँ है तेरा शुकरियाँ,

जानू ना कैसे मैं तेरे दर आ गया,
मुझे ऐसा लगा के मैं घर आ गया,
सौरव मधुकर को श्याम तूने अपना लिया
है तेरा शुकरियाँ है तेरा शुकरियाँ,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1486 downloads)