सांवरिया तोहरे प्रेम की हुई रे दीवानी sanwariya tohre prem ki hui re diwani


सांवरिया तोहरे प्रेम की हुई रे दीवानी,
ओ रे मेरे रसिया मोरे मन वसियां मीत हुई रे पानी पानी,
सांवरिया तोहरे प्रेम की हुई रे दीवानी

मोर मुकट कानो में कुंडल गल वैजयंती नैनो में काजल,
मूरतियाँ तेरे नैनो पे हुई रे मोहिनी,
सांवरिया तोहरे प्रेम की हुई रे दीवानी.

श्याम मोहे रंग दे रंग रसियां,
ओ रे पिया मोरे मन वसिया,
बंसी तो तोरी मोह न बीते निशानी,
सांवरिया तोहरे प्रेम की हुई रे दीवानी,

रास रचत वृन्दावन साजन तुझ बिन आंधी है वैरागन,
रंगी है तेरे रंग में प्रेम दीवानी,
सांवरिया तोहरे प्रेम की हुई रे दीवानी

श्रेणी
download bhajan lyrics (1279 downloads)