साँईं नाथ की चली पालकी गूंज रहे जयकारेsai nath ki chali palki gunj rahe jaikaare


साँईं नाथ की चली पालकी गूंज रहे जयकारे,
चलो चलो शिरडी की नगरियां साई नाथ के द्वारे,

हुए मगन साई के दीवाने झूम के दुनिया नाचे,
चले साथ में हाथी घोड़े शोभा प्यारी लागे,
लगे निरालीदेखो साई ये महाराज हमारे,
साँईं नाथ की चली पालकी गूंज रहे जयकारे,
चलो चलो शिरडी की नगरियां साई नाथ के द्वारे,

बरस रहे फूल गगन से झूमे देवता सारे,
करे वंदना साई नाथ की देखो चाँद सितारे,
हिन्दू मुश्लिम सिख ईसाई करते सेवा सारे,
साँईं नाथ की चली पालकी गूंज रहे जयकारे,
चलो चलो शिरडी की नगरियां साई नाथ के द्वारे,

बड़े दिनों के बाद दीवानो वक़्त सुहाना आया,
गली गली में साई नाथ का झंडा ये लहराया,म
कोई चूमे साई चरण को आरती कोई उतारे,
साँईं नाथ की चली पालकी गूंज रहे जयकारे,
चलो चलो शिरडी की नगरियां साई नाथ के द्वारे,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1447 downloads)