सारे जग की पालनहार मैया बस तू ही तूsaare jag ki palanahaar maiyan bas tu hi tu


जमी से आसमाँ तलक देख रहा हूँ
सितारों मे तेरे जलवो की झलक देख रहा हूँ
अब ओर किसी चीज़ की ओर किसी चीज़ की
मुझे क्या है जरूरत  
माता तेरे मुखड़े की चमक  देख रहा हूँ

तू ही तू माँ  तू ही तू झंडेवाली तू ही तू
कहते वेद पुराण यही तुझसा माँ कोई जग मे नही
मेने देख लिया संसार मेने देख लिया संसार दिखे बस तू ही तू
सारे जग की पालनहार मैया जय तू ही तू

माँ जो तेरी करते हैं भक्ति
उनको माँ तू देती हैं शक्ति
नाम तेरा जो जपते हर पल
हर पल उनका ध्यान तू रखती
कोई चलने दे ना वार कोई चलने दे ना वार मैया बस तू ही तू
सारे जग की पालनहार मैया बस तू ही तू

जो घर तेरी जोत जगाते
जोत जगाते हर रोज जगाते
वो घर रोशनियो से भर जाय
कष्ट मिटे सब मौज मनाते
खुशियो से भरे घर बार खुशियो से भरे घरबार मैया बस तू ही
सारे जग की पालनहार मैया जी तू ही तू

चाहे कोई भेंट ले आये
चाहे खाली हाथ ही आए
बस एक प्रेम की भूख है तुझको
माँ प्रेम करे सो तुझको पाए
भगतो पे लुटाए प्यार भगतो पे लुटाए प्यार मैया बस तू ही तू
सारे जग की पालनहार मैया बस तू ही तू

download bhajan lyrics (1519 downloads)